नाला निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

10 फ़रवरी 2026

नाला निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप

उदाकिशुनगंज: नगर परिषद के मुख्य बाजार में चल रहे नाला निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया गया है. डीएम को दिए गए आवेदन में बाजारवासियों ने बताया है कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है, जिससे नाले की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले में समाजसेवी सह उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने कहा कि नाला निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है तो इसकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता के पैसों से हो रहे कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता अनिवार्य है. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में नाले के क्षतिग्रस्त होने, जलजमाव और गंदगी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. इससे आमजन को परेशानी के साथ सरकारी राशि की बर्बादी की आशंका भी जताई जा रही है. बाजारवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नाला निर्माण कार्य की शीघ्र जांच कराकर मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो.
(रिपोर्ट:- सोनू कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages