बसंत महोत्सव के प्रतिभागी कलाकारों को किया गया सम्मानित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

15 फ़रवरी 2026

बसंत महोत्सव के प्रतिभागी कलाकारों को किया गया सम्मानित

मधेपुरा: कला एवं सांस्कृति विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बसंत महोत्सव में शामिल कलाकारों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया. जिला कला एवं सांस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने कहा कि बसंत महोत्सव का उद्देश्य बच्चों में कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना था. जिसमें जिले सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र छात्राओं समेत जिले के अन्य संस्थानों के बच्चों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन भी किया. इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. साथ ही बेहतर प्रशिक्षकों द्वारा मिले प्रशिक्षण के बाद वह अपनी कला को और अधित निखार सकते हैं. इस अवसर पर बच्चों ने जो नाटक एवं मूक अभिनय का बेहतर प्रदर्शन किया था, वह कबीले तारीफ था. 

जिला कला एवं सांस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने अतिथि प्रशिक्षक कुमार सुमित के साथ-साथ स्थानीय प्रशिक्षक सुनीत साना, अमित कुमार अंशु, मिथुन कुमार गुप्ता, अमित आनंद, डा. सुरेश कुमार शशि एवं कुमार लाल दास का भी आभार व्यक्त किया. स्थानीय प्रशिक्षकों ने भी कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में जब कभी इस तरह के आयोजन होंगे तो उनका भरपूर सहयोग एवं साथ मिलेगा. स्थानीय प्रशिक्षक सुनीत साना ने बताया कि 10 जनवरी से 21 जनवरी तक बीएन मंडल स्टेडियम के मुख्य भवन में 12 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया था. इसके बाद 22 जनवरी को दो नाटकों का मंचन किया गया था. इनमें शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया है. जिस प्रतिभागी को अब तक प्रमाण पत्र नहीं मिला है, वह कार्यालय आकर प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर विभागीय कर्मी अवधेश कुमार, प्रिया कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विशा) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages