दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में सत्यम का जलवा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

16 फ़रवरी 2026

दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में सत्यम का जलवा

मधेपुरा: पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में आयोजित दो दिवसीय अंतर प्रमंडल राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलारी के छात्र सत्यम कुमार ने 800 मीटर में प्रथम और 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है. इस प्रतियोगिता में सत्यम की शानदार प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी ने कहा कि सत्यम ने मुक बधिर विधा में जिले का सम्मान बढ़ाया है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि सत्यम की इस उपलब्धि से विद्यालय और जिले का नाम रोशन हुआ है. वहीं, स्वास्थ्य अनुदेशक शिक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सत्यम जब जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित हो रही थी, उस वक्त भी उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था. आज उनकी मेहनत सामने दिख रही है. अरुण कुमार ने कहा कि सत्यम की इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में खुशी की लाहौल है. सत्यम की सफलता पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलारी के प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार पोद्दार, बेलारी पंचायत के मुखिया विश्व बंधु बादल, विद्यालय के शिक्षक दल प्रबंधक मुकेश कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक विमल कुमार भारती और अन्य शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य और शुभकामनाओं के साथ बधाई दी.
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि सत्यम की इस उपलब्धि से विद्यालय और जिले का नाम रोशन हुआ है. उन्होंने सत्यम को आगे भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया. शिक्षकों ने कहा कि सत्यम की मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य में और भी बड़े पदक जीतेंगे. सत्यम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के छात्रों में भी खुशी की लाहौल है. छात्रों ने सत्यम को बधाई देते हुए कहा कि वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. छात्रों ने कहा कि सत्यम की इस उपलब्धि से उन्हें भी प्रेरणा मिली है और वह भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करने के लिए मेहनत करेंगे. मौके पर दिलीप कुमार, अमरेंद्र कुमार अमर, कैलाश कुमार कौशल, अरमान अंसारी, अमित कुमार आनंद, गौरीशंकर कुमार, गुलशन कुमार, निशु कुमार सिन्हा, अमित कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार, मिथुन कुमार, प्रदीप कुमार, मिथिलेश कुमार राणा, राकेश कुमार, दीपक प्रकाश रंजन, पंकज कुमार, बंटी कुमार, मनोज कुमार, विनय कुमार सिह, रत्नेश कुमार आदि ने उनके उज्जवल भविष्य एवं शुभकामनाओ के साथ बधाई दी.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages