मधेपुरा: जिले के पूर्व जिला पदाधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार यादव का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर उनके द्वारा लिखित बीएससी की किताबों का वितरण किया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉ वीरेंद्र ने कहा कि मधेपुरा उनकी कर्म भूमि है. कार्यक्रम बालम गढ़िया में आयोजित किया गया, जहां बच्चों को जनरल कंपटीशन की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया गया. इस अवसर पर केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम के अध्यक्षता बालम गढ़िया के सरपंच मोहम्मद गफूर आलम ने की, जबकि पूर्व मुखिया बालकिशोर यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया. कबड्डी संघ के संयोजक अरुण कुमार ने कहा कि बच्चों के अंदर हर हुनर उपस्थित होता है, बस उसे सवारने की जरुरत है. कार्यक्रम में शिक्षक विमल कुमार भारती, प्रधानाध्यापक अभय कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम कुमार, फूलचंद कुमार, चंद्र मधु भारती, लालतू कुमार, अविनाश कुमार, सुशांत केशव, हरे कृष्ण कुमार पप्पू कुमार, प्रभाकर कुमार, अंकित कुमार, शिव शंकर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सतनारायण राम मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








