आम्रपाली कुमारी ने कहा जिले के कवि, कहानीकार, चित्रकार, गायक, वादक, नाट्य कलाकार, नर्तक, उद्घोषक, शिल्पकार सहित कला के किसी भी क्षेत्र में सक्रिय कलाकार कला संस्कृति विभाग के पोर्टल पर घर बैठे कभी भी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण के लिए कलाकारों की उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे युवा और वरिष्ठ दोनों कलाकार योजना का लाभ ले सकेंगे. 50 वर्ष से अधिक उम्र के कलाकारों को पेंशन लाभ राज्य सरकार ने पहली बार कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्र कलाकारों को प्रति माह 3000 रुपये की पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी.
उन्होंंने बताया कि विभाग द्वारा कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं. जिले में शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से लैस आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र उपलब्ध कराया जाएगा, जहां शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य विधाओं के कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. केवल ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत कलाकारों को ही प्रखंड, जिला और राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा, इसलिए सभी कलाकारों से अपील है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








