मधेपुरा: जिले के तीन छात्रों ने मुंबई में आयोजित इंडियाज डांस स्पोर्ट्स राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025-26 में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. आशी कुमारी, पंखुड़ी यादव और अमन कुमार ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की. ये तीनों छात्र डी फॉर डी द स्कूल ऑफ आर्ट्स के हैं और इनके कोच अमर कुमार और गुरु रमेश शर्मा हैं. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, गोवा, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा और कर्नाटक शामिल थे. निर्णायक के तौर पर डांस प्लस सीजन 6 के विजेता तेजस डी एच बॉलीवुड कोरियोग्राफर अक्सी वी कंपनी हर्ष कुमार, साद सेख एवं लक्ष्मण कुमार थे. आशी कुमारी ने बॉलीवुड कैटेगरी में रजत पदक जीता, जबकि पंखुड़ी यादव और अमन कुमार ने फ्री-स्टाइल कैटेगरी में रजत पदक जीता. इन तीनों छात्रों का चयन अब इण्टरनेशनल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो मई में नेपाल, श्रीलंका या भूटान में आयोजित होगी. इस उपलब्धि पर मधेपुरा जिले के लोगों में खुशी की लहर है. लोगों ने इन तीनों छात्रों और उनके कोच अमर कुमार और गुरु रमेश शर्मा को बधाई दी है. यह उपलब्धि मधेपुरा जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह जिले के युवाओं को प्रेरित करेगी.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








