कार्यकारिणी अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से निकाली जाएगी. प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है. स्वयंसेवकों की विशेष टीम व्यवस्था संभालेगी ताकि आयोजन सफल एवं सुव्यवस्थित रहे. शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगी, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है. रामनवमी के इस पावन अवसर पर मधेपुरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा और चारों ओर "जय श्रीराम" के जयघोष से वातावरण गूंज उठेगा. इस अवसर पर समाजसेवी अरविंद अकेला, अर्जुन कुमार, गणेश, आदि उपस्थित रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








