"सामाजिक विकास मंच" की बैठक में नए नेतृत्व का हुआ चयन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

15 मार्च 2026

"सामाजिक विकास मंच" की बैठक में नए नेतृत्व का हुआ चयन

मधेपुरा: श्याम कॉम्पलेक्स में रविवार को आयोजित सामाजिक विकास मंच की बैठक में श्याम किशोर यादव को अध्यक्ष और राजेश झा को महासचिव चुना गया. बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार झा ने की, जिसमें मंच के आगामी योजना और संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई. बैठक में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया. नवमनोनित अध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने कहा कि ये मंच केवल एक संगठन नहीं है, बल्कि जनसरोकार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने बताया कि मंच द्वारा विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विशेष रूप से विविक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जाएगा. 


इस अवसर पर एसएडी इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. ऋषिकेष अद्री, विजेंद्र कुमार, विनय कुमार झा, डॉ. अनंत कुमार, अमरेंन्द्र यादव, वरीय अधिवक्ता धरणीधर सिंह, सूचिन्द्र सिंह, राकेश झा, धमेन्द्र सिंह, बंटी कुमार सिंह, गायक सुनीत साना, रामचन्द्र राज, रनिंग कुमार समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. मंच के नवमनोनित अध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे मंच के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की और कहा कि मिलकर हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं. इस बैठक ने सामाजिक विकास मंच के लिए एक नए युग की शुरुआत की है, और सभी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मंच द्वारा किए जाने वाले कार्य समाज के लिए लाभकारी साबित होंगे. 

(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विशा) 

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages