डॉ सुधांशु शेखर ने सीनेट चुनाव के लिए दर्ज किया नामांकन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

14 मार्च 2026

डॉ सुधांशु शेखर ने सीनेट चुनाव के लिए दर्ज किया नामांकन

मधेपुरा: बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई टीपी कॉलेज, मधेपुरा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने शुक्रवार को सीनेट चुनाव में अपना नामांकन दर्ज किया. उन्होंने दो सेटों में नामांकन दायर किया. प्रथम सेट के प्रस्तावक पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के डॉ अशोक कुमार पोद्दार व अनुमोदक एमएचएम कॉलेज, सोनवर्षा के शशिकांत कुमार थे. द्वितीय सेट के प्रस्तावक बीएनएमभी कॉलेज, मधेपुरा के डॉ प्रभाकर कुमार व आरएम कॉलेज, सहरसा के डॉ प्रतिभा कपाही थे. पूर्व प्रधानाचार्य सह पूर्व सिंडिकेट सदस्य डॉ परमानंद यादव ने कहा कि डॉ सुधांशु हमेशा विश्वविद्यालय के लिए समर्पित रहे हैं. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ शेखर ने महाविद्यालय व विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभायी है.

मौके पर पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो ललन प्रसाद अद्री, सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ गौतम कुमार, आइक्यूएसी निदेशक प्रो नरेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र, उपकुलसचिव (परीक्षा) डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव, परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव, एनसीसी पदाधिकारी ले गुड्डु कुमार, डॉ रंजन कुमार, सीनेटर भवेश कुमार, डॉ ललन कुमार, डॉ संजय परमार, छात्र संघ अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, दिलीप कुमार सिंह, बिमल कुमार, अभिषेक यादव, डॉ गौरव चौधरी, केके. भारती, डॉ दिलीप कुमार दिल, डॉ सौरभ कुमार, शिवजी कुमार, सौरभ कुमार, राजू सनातन, अमोद कुमार, निखिल कुमार, डॉ डेविड यादव, डॉ माधव कुमार, मेघा कुमारी, अंकित आनंद, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages