नाटक विषय को एसटीईटी में शामिल करने की मांग - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

13 मार्च 2026

नाटक विषय को एसटीईटी में शामिल करने की मांग

मधेपुरा: जिले के नाट्यकर्मियों ने नाटक विषय को एसटीईटी में शामिल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को मांग पत्र सौंपा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से नाट्यशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त सुनीत साना, अमित आनंद, अमित कुमार अंशु समेत अन्य नाट्यकर्मियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मंत्री विजय कुमार चौधरी के समक्ष अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि वर्तमान में कला के विभिन्न विषयों को एसटीईटी में शामिल किया गया है, लेकिन नाटक विषय को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है, जो नाटक एवं रंगमंच के क्षेत्र में डिग्रीधारी युवाओं के साथ अन्याय है. नाट्यकर्मियों का कहना है कि नाटक विषय को एसटीईटी में शामिल करने से न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि स्कूलों में कला एवं संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा. 

इससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा और प्रदेश की शिक्षा प्रणाली भी समृद्ध होगी. नाट्यकर्मियों ने अपने मांग पत्र में कहा कि वह सभी मधेपुरा के रहने वाले हैं और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से नाट्यशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. वह आज तक सरकार के आशीर्वाद से अछूते हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा. नाट्यकर्मियों का कहना है कि सरकार ने उन सभी विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति निकाली है, जिससे छात्र एवं अभिभावक दूर होते जा रहे थे, लेकिन नाट्यकर्मियों को अभी तक सरकार का आशीर्वाद प्राप्त नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार के आशीर्वाद की जरूरत है, ताकि उनकी स्थिति सुधर सके. नाट्यकर्मियों ने सरकार से अनुरोध किया है कि नाटक विषय को एसटीईटी में शामिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे नाटक एवं रंगमंच के क्षेत्र में डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages