स्कूली बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, बिहार की सांस्कृतिक विरासत होगी प्रदर्शित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

20 मार्च 2026

स्कूली बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, बिहार की सांस्कृतिक विरासत होगी प्रदर्शित

मधेपुरा: जिले में 22 मार्च को आयोजित बिहार दिवस की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई. बिहार दिवस के दिन जिला मुख्यालय में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 22 मार्च को स्थानीय कला भवन मधेपुरा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. कलाकारों ने बिहार दिवस पर अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आवेदन कर लिया है. इसके लिए 16 मार्च से 19 मार्च तक आवेदन की तिथि निर्धारित थी. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि बिहार दिवस पर इस वर्ष सिर्फ स्कूली छात्र-छात्राओं को ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जो छोटे छोटे कलाकारों के लिए एक अच्छा अवसर है. बच्चों के लिए अपनी कलात्मकता एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व जिला कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है. 

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बिहार की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. इस अवसर पर बच्चे अपनी कलात्मकता, संगीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन कर सकेंगे. बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्कूली बच्चे अपनी तैयारी शुरू कर दिए हैं. इस आयोजन से न केवल स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. 
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages