उदाकिशुनगंज: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उदाकिशुनगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में वार्डन प्रतिमा कुमारी के नेतृत्व में "एक पौधा बेटी के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया. इस अभियान के तहत विद्यालय के बच्चों ने अपने नाम से पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. बच्चों ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया और भविष्य में इन पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया. वार्डन प्रतिमा कुमारी ने कहा, "इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है. बेटियों के नाम पौधारोपण करना एक अच्छा प्रयास है,
इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेटियों के प्रति समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी."कार्यक्रम में विद्यालयकर्मी पारो देवी, निभा देवी, प्रेमा देवी, आंगनबाड़ी सेविका अंजू देवी, अनीता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे. सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि बेटियों के प्रति समाज में जागरूकता और सम्मान बढ़ाना भी था. विद्यालय की इस पहल की सराहना की जा रही है.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









