अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

9 मार्च 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

मधेपुरा: महिला एवं बाल विकास निगम बिहार एवं कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिलाधिकारी मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण, रैली एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह- नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली में सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, स्कूल के बच्चे ने बढ़-चढ़ के भाग लिया. रैली के दौरान सेविकाओं द्वारा कई नारे लगाए गये जैसे- महिलाओं का साथी 181, सहेंगे नहीं कहंगे, चुप्पी तोरेंगे, भ्रूण हत्या क़ो न कहें जैसे कई नारे लगाए गये. सृजन दर्पण टीम के कलाकारों द्वारा संदेश मूलक झांकी में नारी शक्ति का नौ रूपों की जीवंत प्रस्तुति प्रतिभागी कलाकार तनु मुस्कान, मुन्नी कुमारी, नेंसी कुमारी, साक्षी कुमारी, राधिका कुमारी, मिनाक्षी कुमारी, मनिषा कुमारी,अनु कुमारी, रचना कुमारी आदि कलाकारों ने दी. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियां, सामान्य सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान का सम्मान करता है.
वही जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित की जा रही है. इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम गिव टू गेन है. यह दिन हमें समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिले सिखाता हैं. शिक्षित और सशक्त महिलाएं एक प्रगति राष्ट्र का नींव हैं. कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने कहा कि महिलाएं अपने आप को कमजोर ना समझे. महिलाएं अपनी क्षमता से कहीं अधिक शक्तिशाली होती है. विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कला का प्रदर्शन कर अपेक्षा से अधिक प्रदर्शित कर रही है आज हर विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है. जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण हैं. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मिना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार झा, डी. एम. सी मो इमरान आलम, सी. ए. कुमारी शालिनी, जी. एस राजेश कुमार, मुमताज़ आलम, विकास कुमार, एफ.एल.एस अभिमन्यु कुमार, रंगकर्मी विकास कुमार, निखिल कुमार, रोबिन कुमार, प्रखंड समन्वयक जियाउल हक़, संगीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, किरण कुमारी, प्रेमलता, प्रियंका, रीना, राकेश, दीपक, आदर्श के साथ साथ सैकारों क़ो संख्या में सेविका, सहायिका एवं स्कूल के बच्चे मौजूद थे.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages