ठंड के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम हो रही है और स्कूलों की समय में बदलाव की गई है. ठंड से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी जा रही है. लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों को ठंड से बचाव हो सके. मधेपुरा के नागरिकों की मांग है कि प्रशासन को ठंड से बचाव के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए. बता दें कि ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं, फिर भी प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नही की जा रही है. कई दिनों से चल रही सर्द हवा और कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. कड़ाके की शीतलहर के चपेट में आने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








