उदाकिशुनगंज: मधेपुरा जिले उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को बिहार दिवस बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. विद्यालय परिसर में ही बिहार गीत, सामूहिक गीत, आदिवासी नृत्य, कविता पाठ और पारंपरिक नृत्य जैसी प्रस्तुतियाँ दी गईं. इन प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को बिहार की सांस्कृतिक पहचान से भर दिया. छात्राओं ने बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि वैशाली, जो विश्व का पहला गणराज्य था, और प्राचीन ज्ञान का केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय जैसी अनेक ऐतिहासिक धरोहरें बिहार की मिट्टी से निकली हैं. "हाँ हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी" जैसी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा. इस कार्यक्रम की देखरेख वार्डन प्रतिमा कुमारी के नेतृत्व में की गई. इस आयोजन ने विद्यालय परिसर में बिहार की समृद्ध संस्कृति, गौरव और एकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया.
(रिपोर्ट:- सोनू कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








