छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

24 मार्च 2026

छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण

मधेपुरा: नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं-14 रेखा सेवा सदन परिसर में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर्व के अवसर पर ध्यानी यादव पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता की अध्यक्षता में छठ व्रतियों के बीच अरुण कुमार सिंह वरीय उपसमाहर्ता एवं रवीना कुमारी पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी के हाथों साड़ी, दूध, चावल, चीनी, अगरबत्ती सहित अन्य पुजन सामग्रियों का वितरण किया गया. मौके पर अरुण कुमार सिंह वरीय उपसमाहर्ता ने कहा की चैती छठ लोक आस्था का महापर्व हैं. जो सच्चे मन से व निष्ठा के साथ मनाई जाती है. 

पूर्व पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने कही की लोक आस्था का पर्व चैती छठ महापर्व को देखते हुए गरीब-लाचार एवं जरुरतमंदों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया. ऐसे अवसरों पर आमजनों को भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. इस अवसर पर अशोक ठाकुर सेवा निवृत्त बैंक अधिकारी, प्रो. यशवंत यादव, अर्चना कुमारी सेविका संघ जिलाध्यक्ष (आंगनबाड़ी), पूनम कुमारी, प्रेम देवी,अनीषा भारती, अर्चना कुमारी क्षेत्रीय समन्वयक (जीविका), पुरुषोत्तम कुमार, दिवाकर कुमार, रामरती देवी, ननकी देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, सुरेंद्र राय, सुशीला देवी, अनुराधा देवी, गणेश राय, प्रमिला देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages