मधेपुरा: युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार (माय युवा भारत) के द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां के आदेश पर शिव नंदन प्रसाद मंडल हाई स्कूल में फलदार पौधा रोपण किया गया. इस मौके पर एसएनपीएम+2 स्कूल के प्राचार्य रमेश कुमार रमन ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है. इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा. श्री कृष्ण युवा क्लब के अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य देश में वृक्षों की संख्या बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण करना और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है. भारतीय संस्कृति में पेड़ को माँ के समान माना जाता है. जैसे माँ हमारा पोषण करती हैं, वैसे ही पौधे भी हमें पोषण प्रदान करते हैं. इस मौके पर क्लब के सदस्य अभिषेक कुमार मुन्ना, स्कूल के प्राध्यापक एवं छात्र छात्रा उपस्थित रहें. कार्यक्रम में सहयोग श्री कृष्ण युवा क्लब मधेपुरा ने किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









