51वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 16‑17 को आयोजित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

14 दिसंबर 2025

51वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 16‑17 को आयोजित

मधेपुरा: जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 51वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 16‑17 दिसंबर को बी पी मंडल इंदौर स्टेडियम, मधेपुरा में किया जाएगा. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में बिहार के आठ जोनों की विजेता टीमें भाग ले रही हैं. कुल 25 तकनीकी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो मैचों की सुचारु संचालन एवं नियमों की निगरानी करेंगे. संयोजक एवं आयोजन समिति के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि बी पी मंडल इंदौर स्टेडियम, मधेपुरा में 16‑17 दिसंबर को बिहार के 8 जोनों की विजेता बालिका टीमें भाग लेंगे. आयोजन में बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद शंकर तिवारी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी राणा रणजीत सिंह, पंकज कुमार सिंह, जयशंकर चौधरी, जयकान्त यादव संरक्षक एवं जिलाध्यक्ष, मधेपुरा जिला कबड्डी संघ, किशोर कुमार अध्यक्ष, मधेपुरा जिला कबड्डी संघ एवं निजी विधालय संघ के अध्यक्ष रोशन कुमार सचिव, मधेपुरा जिला कबड्डी संघ मौजूद रहेंगे.

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. हम इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. सभी तकनीकी पदाधिकारियों, रेफरी एवं अतिथियों की उपस्थिति से हमारे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी. सचिव रोशन कुमार ने बताया कि सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं. उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बालिका कबड्डी को प्रोत्साहन मिले और भविष्य की सितारों को मंच मिले. प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न मैचों में दर्शकों को रोमांचक खेल का आनंद मिलने की उम्मीद है. आयोजन समिति ने सभी से अनुरोध किया है कि वे समय पर स्टेडियम पहुँचकर इस उत्सव में भाग लें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएँ. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages