सदर थाना में जनता दरबार का आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

13 दिसंबर 2025

सदर थाना में जनता दरबार का आयोजन

मधेपुरा: शुक्रवार को सदर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में एसपी डॉ. संदीप सिंह ने आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए. पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निवारण और पुलिस‑जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था. जनता दरबार के दौरान एसपी ने सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की फरियादें सुनीं. उन्होंने थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया. इस अवसर पर लोगों ने तीन मुख्य मुद्दे उठाए. भीड़भाड़ वाले ओवरब्रिज से पूर्णिया गोला तक लगातार जाम की समस्या. एसपी ने इस पर त्वरित कदम उठाने का आश्वासन दिया. चोरी, चेन स्नेचिंग और बाइकर्स गैंग की घटनाओं पर चिंता. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को संवेदनशील क्षेत्रों की क्राइम मैपिंग और अपराधियों की धरपकड़ तेज करने का निर्देश दिया गया. जबरन जमीन पर कब्जा और फर्जी कागजात तैयार करने की शिकायतें. एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भू‑माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जमीन विवादों को प्राथमिकता पर निपटाया जाएगा. एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह जिले के दो थानों में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि पहले से तय होगी. थानेदारों को अपने क्षेत्र में इसका प्रचार‑प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की एफ़आईआर दर्ज नहीं हो रही या उसे थाने में परेशान किया जा रहा है, तो वह सीधे जनता दरबार में अपनी बात रख सकता है. जनता दरबार के बाद एसपी ने एएसपी सह एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की उपस्थिति में सदर थाना के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के संबंध में दिशा‑निर्देश दिए. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages