राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए का प्रतिभागी दल रवाना - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

22 दिसंबर 2025

राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए का प्रतिभागी दल रवाना

मधेपुरा: जिले के प्रतिभागी दल को राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2025, मधुबनी के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जिले का नाम गौरवान्वित करने की शुभकामनाएँ दी गईं. प्रतिभागी दल को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन, उप विकास आयुक्त अनिल बसाक एवं अपर समाहर्ता ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया गया. मौके पर मौजूद जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी द्वारा प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया गया. उन्होंने बताया कि जिले का प्रतिनिधित्व कुल सात विधाओं में किया जा रहा है, जिनमें जिले के चयनित प्रतिभागी अपनी कला, सृजनात्मकता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे. जिला प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि प्रतिभागी अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य स्तर पर जिले की सशक्त पहचान स्थापित करेंगे. जिला पदाधिकारी ने प्रतिभागियों से अनुशासन, समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है. मौके पर संबंधित पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति विभाग के कर्मी तथा प्रतिभागी उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages