डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, दिया निर्देश - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

24 दिसंबर 2025

डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, दिया निर्देश

मधेपुरा: डीएम अभिषेक रंजन ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी और एक्स-रे विभाग का गहन अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय व्यवहार के बारे में फीडबैक प्राप्त किया. उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता की स्थिति पर विशेष बल देते हुए नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. दवा भंडार की जांच के दौरान, डीएम ने आवश्यक और जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की और अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों और कर्मियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए. डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील उपचार उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की सुविधा, बेहतर व्यवस्था और मानवतापूर्ण सेवा भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages