सिंहेश्वर: स्वर्गीय दुर्गानन्द विश्वास की पुण्यतिथि पर एक भव्य संगीत सम्मेलन का आयोजन 29 मार्च को किया जाएगा. इस सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है. संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार प्रभात ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन उनके निज आवास दुर्गा चौक सिंहेश्वर में आयोजित होगा. इस सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से संगीत के विद्वानों का जमावड़ा होगा. सम्मेलन में कोलकात्ता से शास्त्रीय गायक पंडित तुषार दत्त, सुब्रत भट्टाचार्य, पिनाकी चक्रवर्ती सहित कोसी क्षेत्र के संगीत विद्वानों की प्रस्तुति होगी. यह प्रस्तुति 29 मार्च को संध्या 5 बजे से होगी. मनोज कुमार मधु ने कोसी क्षेत्र के सभी संगीत प्रेमियों से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह एक अनूठा अवसर है जब संगीत प्रेमी एक साथ आकर अपने पसंदीदा कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद ले सकते हैं.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








