मधेपुरा: कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राजकीय बीपी मंडल जयंती धूमधाम से मनाया गया. सारा दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. उसके बाद संध्या में बीएन मंडल स्टेडियम में साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारयण यादव, जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, उपविकास आयुक्त अनिल बसाक, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षक उमेश राम के द्वारा बीपी मंडल के गुणगान से हुआ. उसके बाद स्थानीय कलाकार मधुबाला कुमारी, रौशन कुमार, इप्टा, सृजन दर्पण आदि के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी. स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के बाद क्षेत्रीय कलाकर श्यामा शैलजा ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर सामा बंधा दिया. ख्याति प्राप्त कलाकार के नाम पर सारेगामापा व इंडियन आइडल फेम साहिल शोलंकी की प्रस्तुति कारवाई गई. उन्होंने अपनी गायकी से मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम का मंच संचालन संगीत शिक्षिका शशिप्रभा जायसवाल किया.
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विशा)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









