![]() |
| शिक्षक:- रौशन कुमार |
मधेपुरा: राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के दौरान मंच पर अनुशासनहीन कार्य करने के विरुद्ध जिला प्रशासन ने संगीत शिक्षक व गायक रौशन कुमार को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने उ० उ० विद्यालय, परसाही हाट प्रखंड- त्रिवेणीगंज, जिला- सुपौल के संगीत शिक्षक रौशन कुमार से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि गोपाष्टमी महोत्सव 2025 कार्यक्रम के मंच पर अनुशासनहीन आचरण एवं गरिमा भंग करने का प्रयास किया गया. कहा गया है कि महोत्सव-2025 के अवसर पर आपने कलाकारों हेतु निर्धारित समय-सीमा का घोर उल्लंघन कर राजकीय महोत्सव के मंच को अनुशासनहीन सार्वजनिक विरोध का माध्यम बनाया, जिससे कार्यक्रम की व्यवस्था प्रभावित हुई. आपका यह विरोध कार्यक्रम स्थल पर भगदड़, अव्यवस्था अथवा अनियंत्रित जन-आंदोलन (पब्लिक मूवमेंट) जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न कर सकता था, जिससे जनसुरक्षा को भी खतरा हो सकता था. एक सरकारी सेवक होते हुए आपका यह आचरण गंभीर अनुशासनहीनता, सेवा आचरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन तथा राजकीय कार्यक्रम की मर्यादा के प्रतिकूल है, जिससे प्रशासन एवं विभाग की छवि धूमिल हुई है. 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्ट एवं लिखित स्पष्टीकरण, इस कार्यालय में प्रस्तुत करें. निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने अथवा स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में आपके विरुद्ध नियमसम्मत कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उनकी होगी. इसकी एक प्रति सुपौल जिला के डीईओ को भी दिया गया है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








