संस्थापक के सदस्य को किया सम्मानित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

13 दिसंबर 2025

संस्थापक के सदस्य को किया सम्मानित

मधेपुरा: साँस्कृतिक व सामाजिक संस्था संकल्प मैत्री फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य बिपत बिहारी, जिन्होंने बीपीएससी TRE 3 की परीक्षा में संगीत शिक्षक के पद पर चयनित होकर सभी को प्रेरित किया, शनिवार उनका संस्था के कार्यालय में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. उनके आगमन पर संस्था के संस्थापक सुनीत साना ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और सम्मान के तौर पर उन्हें एक सुंदर अंग‑वस्त्र (शॉल) भेंट किया. संस्था के संस्थापक सुनीत साना ने कहा बिपत बिहारी का संगीत के प्रति समर्पण और TRE 3 में सफलता हमें गर्व महसूस कराती है. आज हम उन्हें इस छोटे से प्रतीक के माध्यम से सम्मानित कर रहे हैं, लेकिन असली सम्मान उनके ज्ञान और प्रेरणा में है. बिपत बिहारी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा मैं इस सम्मान के लिए आभारी हूँ. संगीत शिक्षक बनना मेरा सपना था और संस्था के सहयोग से ही यह संभव हुआ. आगे भी मैं बच्चों को संगीत की शिक्षा देकर उनके जीवन को सँवारने का प्रयास करूँगा. इस अवसर पर संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिससे माहौल उत्सव जैसा बना रहा. यह सम्मान बिपत बिहारी के संगीत के क्षेत्र में किए गए योगदान को एक छोटा सा कृतज्ञता स्वरूप माना गया.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages