अपराधियों ने महिला को मारी गोली, जख्मी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

29 अगस्त 2025

अपराधियों ने महिला को मारी गोली, जख्मी

चौसा: चौसा प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के धुरिया सौतारी में शुक्रवार को अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घायल अशोक यादव की पत्नी रंजू देवी ने बताया कि शुक्रवार को पुत्र दिलखुश कुमार के साथ घास लेकर आ रही थी. इसी दौरान गांव के ही अजय यादव सहित कई लोग आये और पुत्र दिलखुश कुमार पर गोली चला दी. दिलखुश बचने के लिए छिपा. गोली रंजो देवी के पैर में लग गयी. लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया. इस बाबत ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि गोली निकल चुकी है. हालांकि गोली का कुछ कण पैर के अंदर फंसे होने की संभावना है. महिला बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस बल को घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए भेजा गया है.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages