कार्यपालक सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

4 सितंबर 2025

कार्यपालक सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

मधेपुरा: बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाहन पर जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी विभागों के कार्यपालक सहायकों ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. आंदोलन के पहले दिन सहायकों ने अपनी 11 सूत्री मांगों और स्थाई करण को लेकर कार्यालय में काली पट्टी बांधकर नियमित कार्य का निर्वहन भी किया. संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार और प्रखंड प्रतिनिधि कैलाश राम ने कहा कि सरकार चुनावी दौड़ में विभिन्न विभागों के संविदा और दैनिक भोगी कर्मियों को राज्य कर्मी व वेतनमान का दर्जा दे रही है, लेकिन कार्यपालक सहायक की अनदेखी कर रही है पिछले 11 वर्षों से कार्यरत होने के बावजूद कार्यपालक सहायक को स्थाईकरण और वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. 
संघ के 11 सूत्री मांगों में कार्यपालक सहायक की सेवा संवर्ग का गठन कर स्थाईकरण करने, राज्य कर्मी का दर्जा एवं साथ में वेतन आयोग की अनुशंसा की अनुरूप लेवल 4 से 6 का वेतनमान देने, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से बढ़कर इंटरमीडिएट करने, सभी कर्मियों को नियुक्ति तिथि से ईपीएफ का लाभ देने, हटाए गए कार्यपालक सहायक का समायोजन करने, आकस्मिक निधि पर 40 लख रुपए का उत्पादन राशि देने की, मृतक के निकटम परिजन को नौकरी देने ताकि उसके परिवार का भरण पोषण हो सके, अभ्यावेदन आवेदन के आलोक में गृह जिला स्थानांतरण की व्यवस्था करना और सेवा में सुरक्षा व अधिकारों की गारंटी करना शामिल है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages