मधेपुरा: शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जयपालपट्टी वार्ड नंबर 14 में रजनी निवास में सेवानिवृत शिक्षक विनोद यादव के आवासीय परिसर में शहर के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव के द्वारा आयोजित किया गया सम्मान समारोह में कार्यक्रम में सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी, सेवानिवृत शिक्षक श्री बलभद्र यादव, सेवानिवृत शिक्षक विनोद कुमार, सेवानिवृत्ति शिक्षक दिनेश प्रसाद यादव, सेवानिवृत शिक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार भूषण को पुर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी, पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने पाग शाल एवं कलम भेंट कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किये. सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन माता-पिता के बाद अगर कोई है तो शिक्षक गुरु का दर्जा माता-पिता से ऊपर उठकर होता है जो अपने बच्चों को कम समय देकर दूसरों के बच्चों को ज्यादा समय देकर ज्ञान देते हैं. सेवानिवृत प्रधानाध्यापक डा सुरेश कुमार भूषण ने कहा कि समाजिक संरचना के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है बच्चों को सजाने वाला सवारने वाला शिक्षक एक समाज का निर्माता होता है. पूर्व पार्षद ध्यानी यादव ने कहा कि शिक्षक अगर नहीं होते तो आज देश में आईएएस आईपीएस आईटीआई और कई मेघावी छात्र समाज में नहीं होता शिक्षक समाज को एक नई दिशा और दशा देने का काम करती है जिससे परिवार समाज और शिक्षित होता है और हम एक अच्छी राह पर चलते हैं धन्यवाद ज्ञापन पुर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने की. कार्यक्रम में मौके पर कबड्डी संघ के संयोजक सह शिक्षक अरुण कुमार, शिक्षक अमित कुमार, राहुल कुमार, भुपेंद्र यादव, बिन्देश्वरी यादव, दिवाकर कुमार सहित अन्य मोजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









