शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ राधाकृष्णन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

5 सितंबर 2025

शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ राधाकृष्णन

मधेपुरा: पार्वती साइंस कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया. यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार की अध्यक्षता एवं एनसीसी के एएनओ डॉ. सुजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित कि गई. सबों ने पहले सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तले चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया. मौके पर मौजूद शिक्षकों ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी. प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार ने छात्रों को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शक्ति है जो अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर जीवन को प्रकाशित करती है. शिक्षक उस दीपक के समान है जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को रोशन करता है. 
उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एनसीसी के कैडेट्स कि सराहना करते हुए आगे भी एनसीसी के कैडेट्स को कार्यक्रम काफी उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित किया. वहीं एनसीसी के एएनओ डॉ. सुजीत कुमार ने बताया गया की शिक्षक एक कुम्भकार की भांति छात्र जीवन को आकार देता है और उसको समाज में सर्वोच्च तरीके से जीवन जीने और देश के आर्थिक विकास में सहयोग करने के लायक बनाता है. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. क्टर ललन कुमार ललन, बीएड विभाग के प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार ने भी सभी को शिक्षकों की शुभकामनाएं दी. मौके पर शिवनाथ गुप्ता, आशीष ओम, भूषण चंद्र, कुणाल कुमार सहित दर्जनों एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे. 
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages