स्कूल में दुर्गा पूजा पर आयोजन, बच्चों ने झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

29 सितंबर 2025

स्कूल में दुर्गा पूजा पर आयोजन, बच्चों ने झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

मधेपुरा: लिटिल बर्ड्स स्कूल में शनिवार को दुर्गा पूजा का भव्य और यादगार आयोजन किया गया. आयोजन में विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने खूब उत्साह से भाग लिया. पूरा माहौल भक्तिमय रहा. इस दौरान सर्वप्रथम माता दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजा-अर्चना की गई. बच्चों को माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों - शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका महत्व समझाया गया।पूरे भक्ति भाव के साथ माता की आरती की गई. पूजा के पश्चात आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा, जिससे विद्यार्थियों को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि जीवन में चाहे कितने भी कठिनाइयों या बुराईयों का सामना करना पड़े अंततः विजय अच्छाई की ही होती है. 
प्राचार्या नंदिनी बरनवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा, "ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और जीवन के सकारात्मक दृष्टिकोण को भी विकसित करते हैं. दुर्गा पूजा जैसे पर्व हमें यह सिखाते हैं कि हमें सदैव साहस, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए." कार्यक्रम ने बच्चों में धार्मिक आस्था को बढ़ावा दिया और माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा को प्रबल किया. इस तरह के आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक चेतना का संचार कर उनकी जड़ों को मजबूत करते हैं. वे जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं. 
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विशा) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages