छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

26 अक्टूबर 2025

छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

मधेपुरा: नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं-14 में रेखा सेवा सदन परिसर में लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व के शुभ अवसर पर सहरसा के प्रसिद्ध व्यवसायी उमेश दहलान के सौजन्य से छठ व्रतियों के बीच पूर्व पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव एवम पूर्व पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी के हाथों पूजन सामग्री सहित अन्य चीजों का वितरण किया गया. मौके पर पूर्व पार्षद ध्यानी यादव ने कहा कि लोक आस्था का यह पर्व लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. इस बढ़ती मंहगाई में यथासंभव कुछ गरीब, लाचार छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण करने से मन को शांति मिलती हैं. पूजन सामग्री वितरण करने के बाद पूर्व पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने कही कि महिला हो या पुरुष सभी छठ व्रत को पुरी निष्ठा एवम विधि विधान से पूजा करते हैं. हिन्दूओं के साथ साथ मन्नतें पूरी होने पर मुसलमानों भी छठ पूजा मनाते हैं. इस मौके पर संज्ञान देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, विश्वनाथ ठाकुर, दिवाकर कुमार, मनोज ठाकुर, अनीषा भारती, मंजु देवी,माला देवी, दुलारी देवी, पूनम देवी, द्रोपदी देवी, सुशीला देवी, रंजू देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages